ChatGPT ने बनाया SDM, श्रेया बिना कोचिंग पहले प्रयास में BPSC पास

BPSC Success Story Shreya Satvika: पटना की रहने वाली श्रेया सात्विका ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रैंक 291 लाकर क्रैक कर लिया है. उनका सेलेक्शन एसडीएम के लिए हुआ है. खास बात ये है कि श्रेया सात्विका ने बिना किसी कोचिंग के घर पर पढ़ाई करके ही बिहार की सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक कर लिया है.

BPSC Success Story Shreya Satvika: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 70वीं कंबाइंड परीक्षा यानी BPSC 70th Exam 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है. इसमें 2009 कैडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. रैंक 291 लाने वाली श्रेया सात्विका की कहानी बेहद रोचक और प्रेरणादायक है. श्रेया ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा कैसे क्रैक की आइए उनकी जर्नी (BPSC Success Story Shreya Satvika) में जानते हैं.

BPSC Success Story Shreya Satvika: कौन हैं श्रेया सात्विका?

श्रेया सात्विका मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली श्रेया शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उनके पिता और मां दोनों सरकारी स्कूल में टीचर हैं. उन्होंने पटना के सेंट कैरेन्स सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरा किया.

UPSC की तैयारी

श्रेया सात्विका ने साल 2023 में ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने दो बार यूपीएससी की परीक्षा भी दी है. हालांकि, दोनों बार उन्हें असफलताओं का सामना ही करना पड़ा. श्रेया ने असफलताओं से हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी है.

ChatGPT और YouTube से की तैयारी

श्रेया बताती हैं कि उन्होंने UPSC या BPSC की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं की. उन्होंने YouTube और ChatGPT से अपनी तैयारी की. श्रेया बताती हैं कि ChatGPT से उन्हें काफी मदद मिली. उनकी पढ़ाई का कोई फिक्स रूटीन नहीं था. जब वक्त मिलता वो एग्जाम की तैयारी में लग जाती थीं.

BPSC 70th Selection Result

Bpsc 70th result में श्रेया का नाम

BPSC में मिली सफलता

श्रेया ने बीपीएससी की परीक्षा पहली बार दी है. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली है. हालांकि, श्रेया ने BPSC 71st और 72nd के लिए आवेदन नहीं किया है. वो बताती हैं कि परिवार के हर सदस्य और दोस्तों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है.

यह भी पढ़ें: SBI की 1.5 लाख की नौकरी छोड़ यहां क्यों आई… इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल, जानिए टॉपर का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >