Bilal Khan Success Story: कई बार कॉम्पिटिटिव परीक्षाएं दी और हर बार असफलता हासिल हुई. यह कोई कहावत नहीं बल्कि कुछ ऐसी की कहानी है उत्तर प्रदेश के रापूरी में रहने वाले एक बेटे बिलाल खान की. उनहोंने काफी मेहनत के बाद UPSC CAPF (AC) 2025 की परीक्षा क्वालीफाई की है. आइए उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Marks Scored: किनका मार्क्स किया स्कोर?
बिलाल खान ने UPSC CAPF (AC) 2025 की परीक्षा में AIR 121 हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है. हमेशा से वह चाहते थे कि वह आर्म्ड फोर्स ज्वाइन करें और अब जाकर उनका यह सपना सच हुआ है.
Education Background: क्या है उनका एजुकेशन बैकग्राउंड?
मीडिया के साथ एक अंटरव्यू में बिलाल खान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में ग्रेजुएशन पास किया था. उस समय वह NCC कैडेट के कप्तान भी थे. उसी समय से उनका मोटिवेशन था, की उन्हें आर्म्ड फोर्स ज्वाइन करना है. इसके लिए कम से कम 10 बार CDS की परीक्षा क्रैक की. इसके अलावा 5 से 6 बार उन्होंने एयर फोर्स के लिए परीक्षा क्रैक की है. वहीं आर्मी एयर फोर्स में जाने के लिए 8 बार अटेंप्ट किया है. हालांकि हमेशा कुछ मार्क्स से सलेक्शन रूक जाता था. UPSC CAPF (AC) 2025, की परीक्षा उन्हेंने अपने चौथे अटेंप्ट में पास की है.
Family Sacrifice: जानिए परीवार के बारे में
उन्होंने बताया कि इस दौर में मां और पिता का विशेष सपोर्ट मिला है. साथ ही भाई बहनों का भी काफी हेल्प मिला. उनकी दो बड़ी बहनें हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पिता ने फाइनेंशियल दिक्कतों को कभी भी पढ़ाई में रुकावट नहीं बनने दिया.
Message to Students: स्टूडेंट्स को दिया मेसेज
किसी भी परीक्षा में असफलता से घबराना नहीं चाहिए, उसके बदले दोबारा जी जान लगाकर मेहनत करनी चाहिए. अगर टार्गेट और प्रोपर मेहनत के साथ काम करेंगे, तो एक दिन सफलता जरूरत मिलेगी. कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है.
About UPSC CAPF: क्या है यह?
UPSC CAPF (कंबाइंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स), इस पोस्ट की रैंक ACP (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) के बराबर होती है. वहीं आर्मी में देखा जाए, तो कैप्टन के बराबर होती है. यह गजेटेड क्लास 1 ऑफिसर की पोस्ट मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: रितिका का डबल धमाका, BPSC के बाद UPSC में जलवा, AIR 12 लाकर बनीं CAPF असिस्टेंट कमांडेंट
Father Reaction: जानिए क्या कहा पिता नें?
बिलाल खान के पिता ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर मां बाप का सपना होता है, कि उनके बच्चे जीवन में कुछ बड़ा करें, आज हमारा यह सपना सच हो गया है. मां ने कहा कि बेटे की पढ़ाई में लगन को देखते हुए, उसे हमेशा सपोर्ट किया और आज उसकी सफलता पर बहुत खुश हैं.
Family Occupation: क्या करते है बिलाल के पिता?
मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में बिलाल खान की मां ने बताया कि वह और उनके पति दोनों मिलकर एक छोटी सी स्त्री की दुकान चलाते हैं. इसी के माध्यम से कमा कर वह अपना घर चलाते थे.
ये भी पढ़ें: एक ही परिवार के तीन भाई-बहन ने एक साथ NEET में मारी बाजी, सहरसा के तुलसियाही गांव में खुशी का माहौल
