UPSC Success Story: बचपन में पिता को खो दिया, मां बकरियां पालती थीं, बेट ने क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

Bihar Poor Boy UPSC Success Story: बिहार के मुजफ्फरपुर के विशाल कुमार ने गरीबी, पिता की मौत और मुश्किल हालात के बावजूद हार नहीं मानी. मां के बकरी-भैंस पालकर घर चलाया. शिक्षकों ने फ्री में पढ़ाया तब कहीं जाकर बिहार के लाल ने पहले IIT JEE परीक्षा क्रैक की और फिर 2021 में उन्होंने 484वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया.

Bihar Poor Boy UPSC Success Story: कहते हैं न कि मुश्किलें के कितनी भी हो अगर व्यक्ति का इरादा पक्का हो तो सफलता हाथ जरूर लगती है. ये बात विशाल पर बिलकुल फिट बैठती है, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता को खो दिया. मां ने परिवार का पेट पालने के लिए बकरियां और भैंसें पालना शुरू किया. आर्थिक तंगी और परिवार की उलझनों के बीच भी विशाल का मन कभी पढ़ाई से नहीं भटका. इसके पीछे का कारण शायद उनके पिता की वो सीख थी जो उन्होंने मरने से पहले अपने बेटे को दिया था. 

Bihar Poor Boy Vishal Kumar: बिहार से आते हैं विशाल 

विशाल कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. वे एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां आर्थिक तंगी थी. उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे. मां बकरी और भैंस पालती थीं. विशाल भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. 

UPSC Success Story: पिता से मिली सीख 

विशाल की कहानी बाकी अभ्यर्थियों से अलग है क्योंकि उन्होंने बचपन में ही पिता को खो दिया था. लेकिन उनके पिता ने मरने से पहले उनसे कहा था कि बेटा तुम बस पढ़ाई पर ध्यान देना क्योंकि शिक्षा ही हमें इस गरीबी से निकाल सकता है. विशाल ने पिता की इस बात को हमेशा याद रखा. 

UPSC Success Story: मां बकरी और भैंस बेचकर चलाती थीं घर 

पिता के चले जाने के बाद घर संभालने की पूरी जिम्मेदारी विशाल और उनकी मां पर आ गई. मां ने घर का खर्च चलाने के लिए बकरी और भैंस पालना शुरू कर दिया. परिवार का पेट तो किसी तरह पल जाता. लेकिन विशाल की पढ़ाई का खर्च मुश्किल से निकल पाता था. 

UPSC Success Story: वरदान के रूप में मिले शिक्षक 

विशाल की निजी जिंदगी में बहुत परेशानियां थीं. लेकिन उन्हें जिंदगी में कई ऐसे लोग मिले, जिन्होंने उन्हें बहुत मदद की. विशाल 7वीं क्लास में थे जब उन्हें गौरी शंकर प्रसाद नाम के एक शिक्षक ने पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया और आर्थिक तंगी में उनकी मदद भी की. कदम-कदम पर विशाल को ऐसे शिक्षक और कोचिंग संस्थान मिलते रहे, जिन्होंने पढ़ाई के प्रति उनके लगन और मेहनत को देखकर विशाल की फीस बढ़ने में मदद की या उसे फ्री में पढ़ाया. 

UPSC Success Story: यूपीएससी के लिए छोड़ दी नौकरी

विशाल ने 12वीं कक्षा में 2011 में अपने जिले में बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था. 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया और आईआईटी में एडमिशन पाने का सपना देखने लगे. विशाल ने सफलता  का पहला स्वाद तब चखा जब उन्हें IIT Kanpur में एडमिशन मिला. बीटेक की डिग्री हासिल करते ही विशाल के हाथों में रिलायंस की नौकरी थी. नौकरी में मन नहीं लगा तो सब छोड़कर यूपीएसी की तैयारी में जुट गए. इसी के साथ उन्होंने कोटा में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का काम शुरू किया. 

UPSC Success Story: यूपीएससी की जर्नी 

वर्ष 2020 में विशाल ने पहली बार यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) की परीक्षा दी थी. प्रीलिम्स पास करने के बाद भी विशाल मेंस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए, जिससे वह मायूस हो गए. इसी दौरान उनके गुरु गौरी शंकर प्रसाद ने फिर से उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि नौकरी छोड़क पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी करो. विशाल ने उनकी बात मानी, नौकरी छोड़ी और पूरी मेहनत के साथ दोबारा तैयारी में जुट गए. एक साल बाद, 2021 में उन्होंने फिर से परीक्षा दी और इस बार 484वीं रैंक हासिल कर ली. विशाल अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां और गुरु गौरी शंकर प्रसाद को देते हैं. 

यह भी पढ़ें- Success Story: ग्लैमर ऐसा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल! कौन हैं IPS आशना, आप भी देखें Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >