Manika Gupta Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. कई लोग सालों तैयारी करते हैं, तब भी सफलता नहीं मिलती. लेकिन मनिका गुप्ता ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि लोग उनकी कहानी सुनकर हैरान रह जाते हैं. मनिका गुप्ता एक प्रोफेशनल सिंगर हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई गाने और वीडियो मौजूद हैं जिन्हें लाखों लोगों ने देखा है. इसके साथ उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दो बार क्रैक कर ली है.
मनिका गुप्ता IRS के पद पर तैनात हैं. उनको मल्टी टैलेंटेड कहना गलत नहीं होगा. हालांकि, उनका UPSC सफर काफी संघर्ष भरा रहा है. आइए उनकी जर्नी (Manika Gupta Success Story) को करीब से जानते हैं.
Manika Gupta Success Story: पढ़ाई में अव्वल
मनिका गुप्ता सिर्फ अच्छी सिंगर ही नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई में भी हमेशा तेज रही हैं. उन्होंने कोलकाता के National University of Juridical Sciences से ग्रेजुएशन किया है. यहां से उन्होंने वकालत यानी लॉ की डिग्री हासिल की.
लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनिका ने फैसला किया कि अब उन्हें सिविल सर्विस में जाना है. यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने चुनौती को स्वीकार किया. मनिका ने अपने टाइम को इस तरह मैनेज किया कि दोनों चीजें साथ-साथ चलती रहीं.
UPSC CSE 2025 Final Result Check Here
NUJS से ग्रेजुएट होने के बाद
तीन बार असफलता
मनिका गुप्ता एक इंटरव्यू में बताती हैं कि शुरुआत के तीन प्रयासों में उन्हें असफलता मिली. कई लोग ऐसी स्थिति में हार मान लेते हैं, लेकिन मनिका ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने अपनी गलतियों को समझा, रणनीति बदली और तैयारी जारी रखी. आखिरकार साल 2023 में उनकी मेहनत रंग लाई.
UPSC 2023 में मनिका गुप्ता को ऑल इंडिया रैंक 372 मिली और उनका चयन इनकम टैक्स विभाग में IRS के लिए हो गया. उन्होंने कभी ऑफलाइन कोचिंग नहीं ली. वह ज्यादातर ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और सेल्फ स्टडी पर भरोसा करती थीं.
दोबारा UPSC क्रैक
खास बात यह है कि मनिका ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा को सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो बार क्रैक किया है. इस बार UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट आया तो मनिका का नाम रैंक 127 पर था. यह उपलब्धि अपने आप में काफी खास मानी जाती है. उम्मीद है कि उन्हें इस बार IPS सर्विस मिले.
यह भी पढ़ें: पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक, AIR 99 लाकर देव्यांशी ने रचा इतिहास
