रीलबाज बाबू बने Income Tax विभाग में अफसर, एक नंबर से चमकी किस्मत

Ashab Ahmad Ansari SSC CGL: यूट्यूबर असहाब अहमत अंसारी की सरकारी नौकरी लग गई है. इससे पहले वे एक नंबर से रह गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी.

Ashab Ahmad Ansari SSC CGL: किसी परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन सिर्फ मेहनत से काम नहीं चलता, अच्छी किस्मत भी चाहिए. कुछ ऐसा ही हाल असहाब अहमद अंसारी का भी है. यूट्यूबर असहाब अहमद की सरकारी नौकरी लग गई है. अब आप सोच रहे होंगे कि एक यूट्यूबर की सरकारी नौकरी कैसे लग गई? इसके लिए आइए, जानते हैं कि असहाब अहमद अंसारी कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है.

बहुत बुरा लगता था, जब लोग पूछते थे कि करते क्या हो

असहाब अहमद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी नौकरी की तैयारी बहुत साल पहले छोड़ दी थी. लेकिन बीच-बीच में कभी-कभी पेपर देने का मन करने लगता था. क्योंकि जब कोई पूछता था कि आखिर तुम करते क्या हो तो मेरे पास जवाब नहीं होता था, अच्छा नहीं लगता था ये कहने में कि वीडियो बनाता हूं. मुझे खुद से ज्यादा अपने परिवार के लिए बुरा लगता था कि वो लोग कैसे जवाब देते होंगे कि आपका लड़का करता क्या है. अभी SSC CGL 2025 का रिवाइज्ड शेड्यूल आया हुआ था, उसमें मुझे ऑफिस सुपरिटेंडेंट की पोस्ट मिली हुई है इनकम टैक्स विभाग में.

असहाब अहमद अंसारी (PC-फेसबुक)

किस्मत काम कर गई, इनकम टैक्स विभाग में लगी नौकरी

बहुत कठिन होता है वो वाला फेज जब आपको बताना पड़े कि आप करते क्या हैं. बताने के लिए अब बहुत कुछ है. अब कुछ भी बोलूं कि इतने घंटे पढ़ता था, उतने घंटे पढ़ता था, ये बुक पढ़ता था, वो बुक पढ़ता था, हर कोई मानने के लिए भी तैयार होगा. जबकि नॉलेज मुझे बहुत थी कि ऐसा करूंगा तो सेलेक्शन हो जाएगा. लेकिन क्रेडेबिलिटी नहीं थी, मेरे पास ऐसी कोई पोस्ट नहीं थी. ऐसा नहीं कि मुझे अब कोई बहुत बड़ी पोस्ट मिल गई है. ऐसा भी नहीं कि मैं कोई बहुत ज्यादा ज्ञानी आदमी हूं या बहुत कुछ अलग कर दिया है. किस्मत का खेल था भाई, 312 की कटऑफ गई थी, 311 नंबर आए थे तो सेलेक्शन नहीं हुआ. रिवाइज्ड शेड्यूल आया, 311 कटऑफ गई और सेलेक्शन हो गया. कभी-कभी मेहनत से ज्यादा किस्मत भी काम आती है.

कौन हैं असहाब अहमद अंसारी?

असहाब मूल रूप से यूट्यूबर, स्टैंटअप कॉमेडियन और कॉन्टेंट क्रिएटर (Social Media Influencer Ashab Ahmad Ansari) हैं, जो परीक्षा, पेपर लीक, सरकारी परीक्षा की हालत और पूछे जाने वाले प्रश्नों पर कॉन्टेंट बनाया करते हैं. इसी के साथ कई बार कोचिंग संस्थान, सरकार और परीक्षा कराने वाली एजेंसी पर भी जुबानी हमला बोलते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के तंडा के रहने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश के साधार परिवार से आने वाले असहाब सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी किया करते थे. लेकिन जब वे बार-बार असफल होने लगे तो उन्होंने साथ-साथ कॉन्टेंट बनाना शुरू कर दिया. उनके पिता पेशे से शिक्षक हैं.

असहाब अहमद अंसारी के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट (PC-इंस्टाग्राम)

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स

बात करें यूट्यूब कि तो असहाब के 6 लाख 19 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं. उन्होंने अभी तक 2,900 वीडियोज डाले हैं. उनके कई वीडियो पर लाखों में व्यूज आए हैं. कुछ पर मीलियंस में भी व्यूज हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर असहाब के 4 लाख 5 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके वीडियोज पर लाखों में व्यूज हैं और कई पर मिलियंस में.

यह भी पढ़ें- 6 प्रयास, 5 मेन्स और 3 इंटरव्यू, महाराष्ट्र के मनोज ने हासिल की UPSC में AIR 493

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >