Ranchi Girl UAE Topper: रांची के कांके रोड की रहने वाली ख्याति ने 12वीं की परीक्षा में यूएई में टॉप किया है. अब हाल ये है कि देश ही नहीं, विदेश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज भी उन्हें अपने यहां बुलाना चाहती हैं. 99.5 प्रतिशत अंक हासिल करना ही बड़ी बात होती है, लेकिन मैथ्स और अकाउंट्स में फुल मार्क्स लाकर उन्होंने सबको चौंका दिया.
विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज ने भेजा ऑफर
ख्याति की सफलता सिर्फ स्कूल रिजल्ट तक सीमित नहीं रही. उन्हें Imperial College London, London School of Economics, Duke University, UCLA, Northwestern University, Boston University और University of Michigan जैसी दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटीज से ऑफर मिले हैं. यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आमतौर पर छात्र इन यूनिवर्सिटीज का नाम सुनकर ही सपना देखते हैं, लेकिन ख्याति को वहां से पढ़ाई का मौका मिला है.
ख्याति अग्रवाल (Khyati Agarwal UAE Topper) की स्कूलिंग GEMS Modern Academy से हुई है. बता दें कि साल 2024 में ख्याति ने 10वीं क्लास में भी टॉप किया था. उन्हें CISCE ICSE यानी 10वीं में 99.2% मार्क्स मिले थे.
छोटे शहर से ग्लोबल लेवल तक
ख्याति ने साबित कर दिया कि बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर में पैदा होना जरूरी नहीं है. रांची जैसे शहर से निकलकर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने खुद भी माना कि यह साल आसान नहीं था. कई मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया.
Khyati Agarwal Marksheet
परिवार और स्कूल भी खुशी से गदगद
ख्याति की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनके दादा कमल अग्रवाल और दादी विद्या अग्रवाल के लिए यह गर्व का पल है. उनके माता-पिता भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने शुरू से बेटी का पूरा साथ दिया.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स
