SSC GD Final Result 2024 Released: एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

SSC GD Final Result 2024 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 दिसंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट (www.ssc.gov.in) पर शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार SSC GD कांस्टेबल अंतिम चयन सूची 2024, कटऑफ अंक, डाउनलोड करने के चरण और अन्य विवरण यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC GD Final Result 2024 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है. उम्मीदवार जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एसएसएफ में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (GD) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अंतिम परिणाम देख सकते हैं.

Jharkhand Teacher Recruitment: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले जल्द होगी 52 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, खुलेंगे 500 स्कूल

Bihar Success Story: बिहार की आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने अमेरिका में गाड़ा झंडा, हासिल किया 2.5 करोड़ का पैकेज

एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा
  • स्टेप 4: चयन सूची देखें और डाउनलोड करें
  • स्टेप 5: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें

एसएससी जीडी (SSC GD) फाइनल मेरिट लिस्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें? उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में अपनी रैंक देख सकते हैं. नीचे एसएससी जीडी (SSC GD) मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के चरणों पर एक नजर डालें:

  • चरण 1: SSC की वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएँ.
  • चरण 2: रिजल्ट टैब पर क्लिक करें और CTGD चुनें
  • चरण 3: परीक्षा के नाम के सामने रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 4: मेरिट लिस्ट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें

इस बीच, चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं: एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), एक शारीरिक मानक परीक्षण (PST), एक शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), एक चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन.

BPSC Paper Leak: पेपर लीक को लेकर भड़के छात्र, अभ्यर्थी को DM ने जड़ दिया तमाचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >