School Assembly News Headlines Today: आज की ताजा अपडेट, स्कूल असेंबली के लिए फटाफट याद करें

School Assembly News Headlines Today: कई स्कूलों में सुबह की असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस पढ़ी जाती हैं, ताकि छात्र देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से जुड़े रहें. आज हम आपको देश दुनिया की टॉप खबरें बताने जा रहे हैं.

School Assembly News Headlines Today: कई स्कूलों में सुबह की असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस पढ़ी जाती हैं, ताकि छात्र देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से जुड़े रहें. अगर आपके स्कूल में भी प्रेयर या असेंबली में दिन भर की बड़ी खबरें शेयर की जाती है तो आज हम आपको देश दुनिया की टॉप खबरें बताने जा रहे हैं. स्कूल असेंबल में इन हेडलाइंस को सुनाने के बाद आपकी खूब तारीफ की जाएगी.

School Assembly News Headlines Today: देश की बड़ी खबरें

  1. बिहार बोर्ड ने 2026 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया

बिहार बोर्ड ने बीते रोज वर्ष 2026 का वार्षिक एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. इसे सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

2. सलमान खान ने जमकर लगाई फरहाना की क्लास

बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम सप्ताह में पहुंच चुका है. जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, शो का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. इस बार निशाने पर हैं फरहाना भट्ट, जिनके व्यवहार को लेकर नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

School Assembly News Headlines Today: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. 62 साल की उम्र इस देश के पीएम ने रचाई शादी

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किसी मौजूदा प्रधानमंत्री ने पद पर रहते हुए शादी की है. पीएम एंथनी अल्बनीज ने अपनी लंबे समय की साथी जोडी हेडन से कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास द लॉज के बगीचे में एक निजी समारोह में शादी की.

2. चक्रवात ‘दितवा’ दक्षिण भारत की ओर बढ़ा

चक्रवात ‘दितवा’ शनिवार को श्रीलंका से गुजरने के बाद अब दक्षिण भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात देश को पार कर चुका है, लेकिन इसके असर से भारी बारिश और तेज हवाएं कुछ समय तक जारी रह सकती हैं.

School Assembly News Headlines Today: खेल जगत की बड़ी खबरें

  1. रांची में गौतम गंभीर हुए ट्रोल

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में फैंस की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की करारी हार के कारण उनकी काफी आलोचना हुई.

  1. विराटो कोहली और रोहित शर्मा का कमाल

रांचीवासियों को रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: सुबह की शुरुआत स्मार्ट तरीके से, याद करें देश दुनिया की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >