School Assembly News Headlines Today: याद करें ये टॉप 10 हेडलाइन, बन जाएंगे हीरो

School Assembly News Headlines Today: स्कूलों में सुबह की असेंबली में न्यूज हेडलाइंस (News Headlines) सुनाई जाती है. देश, दुनिया, खेल जगत की बड़ी खबरें सुनाई जाती है. यहां हम आपको स्कूल असेंबली के लिए हेडलाइन्स (School Assembly Headlines) बताने जा रहे हैं.

School Assembly News Headlines Today: कई स्कूलों में सुबह की असेंबली में न्यूज हेडलाइंस (News Headlines) सुनाई जाती है. इससे स्कूल के सभी स्टूडेंट्स देश और दुनिया की बड़ी खबरों से अपडेट रहते हैं. अगर आपके स्कूल में भी प्रेयर या असेंबली में देश और दुनिया की बड़ी खबरें बताई जाती हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको स्कूल असेंबली के लिए हेडलाइन्स (School Assembly Headlines) बताने जा रहे हैं.

School Assembly News Headlines Today: देखें देश की बड़ी खबर

  1. राबड़ी देवी को बंगाल खाली करने का नोटिस


बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नीतीश सरकार ने 10 सर्कुलर वाला बंगला खाली करने का नोटिस दे दिया है.

2. दिल्ली में वायु प्रदूषण में सुधार

दिल्ली वायु प्रदूषण में सुधार और GRAP स्टेज-III रद्द हो गया है. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, GRAP-III 3 वापस ले लिया गया है. अब, दिल्ली में सिर्फ GRAP-II की पाबंदियां लागू होंगी.

3. प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण

भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर जवाब दिया है. भारत सरकार बांग्लादेश के अनुरोध की कानूनी और न्यायिक समीक्षा कर रही है.

School Assembly News Headlines Today: देखें दुनिया की बड़ी खबरें

1.हांगकांग में ऊंची इमारत में लगी आग

हांगकांग के ताई पो जिले में एक ऊंची बिल्डिंग के परिसर में भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई है. ये आग बहुत भयावह थी और खबरों के अनुसार अब तक 44 लोगों की जान चली गई है.

2.  अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक प्रमुख फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क के संचालन से जुड़ा हुआ था. लखनऊ में एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो कथित रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था.

School Assembly News Headlines Today: देखें स्पोर्ट्स की बड़े खबरें

  1. भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मिली मेजबानी

राष्ट्रमंडल खेल 2030 खास इसलिए होने जा रहे हैं क्योंकि इस साल खेलों के 100 साल पूरे होंगे. ऐसे में इस संस्करण को ऐतिहासिक माना जा रहा है. भारत के लिए इन खेलों की मेजबानी हासिल करना इसलिए भी अहम है क्योंकि देश 2036 ओलंपिक की होस्टिंग की रेस में भी शामिल है, जिसके लिए अहमदाबाद को संभावित मेजबान शहर के तौर पर आगे रखा गया है.

2. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार पर ये क्या बोल गए कोच गौतम गंभीर

 भारत की लगातार टेस्ट हार के बीच मुख्य कोच गौतम गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी हार के बावजूद गंभीर ने स्पष्ट किया है कि वे अपना पद नहीं छोड़ेंगे. उनका कहना है कि टीम अभी अनुभव हासिल कर रही है और युवा खिलाड़ियों को थोड़ा समय देना होगा. 

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: दोस्तों के बीच बन जाएंगे Hero, स्कूल असेंबली में सुनाएं ये बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >