स्कूल से लेकर IIT-IIM तब सभी उठा सकते हैं SBI की स्कॉलरशिप का लाभ, आप भी जानें

SBI Scholarship For Students: अब SBI गरीब स्कूल से कॉलेज तक के बच्चों को पढ़ाई में सपोर्ट करेगा. SBI ने एक स्कॉलरशिप की शुरुआत की है. इस स्कॉलरशिप की राशि कोर्स और पढ़ाई लेवल के अनुसार 15,000 रुपये से लेकर 20,00,000 रुपये तक होगी. देखें

SBI Scholarship For Students: हमारे देश में कई ऐसे बच्चे होते हैं जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन गरीबी के कारण वे अपना सपना पूरा नहीं कर पाते. ऐसे बच्चों को अब SBI पढ़ाएगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर “Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26” योजना लॉन्च की है. इस योजना का मकसद स्कूल, कॉलेज, भारत या विदेश में पढ़ाई कर रहे योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता देना है. स्कॉलरशिप की राशि कोर्स और पढ़ाई लेवल के अनुसार 15,000 रुपये से लेकर 20,00,000 रुपये तक होगी. इस Scholarship का लाभ स्कूल से लेकर IIT-IIM में पढ़ाई करने वाले बच्चे भी छात्र उठा सकते हैं.

SBI Scholarship: किसे मिलेगी ये स्कॉलरशिप?

  • पारिवारिक सालाना आय सीमा: स्कूल-स्तर के छात्रों के लिए 3,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए; बाकी छात्रों के लिए 6,00,000 रुपये सीमा रखी गई है.
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST) छात्रों को 10% अंकों में छूट मिलेगी.
  • स्कॉलरशिप में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. साथ ही SC/ST छात्रों को भी विशेष सुविधा दी जाएगी.

SBI Scholarship: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 नवंबर 2025 रखी गई है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे योजना की पात्रता और दस्तावेजों की पूरी जानकारी पहले प्राप्त कर लें और समय रहते आवेदन कर दें.

SBI Scholarship Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

छात्रों को आवेदन के दौरान ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे-

  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • वर्तमान कॉलेज/स्कूल की फीस रसीद
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र

SBI Scholarship Steps To Apply: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • इच्छुक छात्र आधिकारिक SBI Asha Scholarship पोर्टल पर जाएं.
  • “Apply Now” पर क्लिक कर मोबाइल नंबर या ई-मेल से पंजीकरण करें.
  • पंजीकरण के बाद फॉर्म भरें, सभी दस्तावेज अपलोड करें और नियम-शर्तें स्वीकार करें.

यह भी पढ़ें- उच्च शिक्षा और डिग्री पाना अब नहीं मुश्किल, PM Vidya Laxmi Scheme के तहत गरीब छात्रों को मिलेगा 10 लाख तक का लोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >