SBI PO Prelims Exam Tips: SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाने वाली है. इस परीक्षा में इंग्लिश सेक्शन से सवाल पूछे जाते हैं, जो आपके स्कोर को बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में सही स्ट्रैटजी और टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. आइए, एग्जाम से पहले शॉर्ट ट्रिक्स जानते हैं.
पटना के इंग्लिश PGT शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा इंग्लिश में अच्छा स्कोर करने के लिए कठिन शब्द याद करने से ज्यादा जरूरी है कि उम्मीदवार स्मार्ट तरीके से सवाल हल करें और समय का सही इस्तेमाल करें.
Reading Comprehension (RC) ऐसे करें
पूरे पैसेज को शुरू से आखिर तक पढ़ने में समय बर्बाद न करें. पहले सवाल पढ़ें और उनमें दिए गए कीवर्ड्स पर ध्यान दें. फिर पैसेज में उन्हीं कीवर्ड्स को खोजकर जवाब दें. Vocabulary या Synonym-Antonym वाले सवालों के लिए सिर्फ संबंधित लाइनें पढ़ना काफी होता है.
Error Detection में रखें इन बातों का ध्यान
जवाब अनुमान से नहीं, बल्कि Grammar Rules के आधार पर दें. Subject-Verb Agreement जरूर जांचें. Conditional Sentences और Parallelism जैसे महत्वपूर्ण नियम एक बार रिवाइज कर लें. Cloze Test और Fillers की आसान ट्रिक सबसे पहले पैराग्राफ की शुरुआती 2-3 लाइनें पढ़ें ताकि उसका मतलब और टोन समझ सकें. Blank के पहले और बाद वाले शब्दों को देखकर तय करें कि वहां Noun, Verb या Adjective क्या आएगा. अगर Model Verb (Can, Will, Should) के बाद Blank है तो वहां अक्सर Verb की First Form आती है.
Connectors कैसे हल करें
पहले समझें कि दोनों वाक्यों का आपस में क्या संबंध है. अगर दोनों में विरोध है तो However, But, Yet, Although जैसे Connectors चुनें. अगर कारण और रिजल्ट का संबंध है तो उसी हिसाब से ऑप्शन चुनें. Match the Columns में जल्दी स्कोर करें सीधे Options को मिलाकर पढ़ें. जो Pair Grammar या Meaning के हिसाब से गलत लगे, उसे तुरंत हटा दें. इससे सही जवाब तक जल्दी पहुंचा जा सकता है.
Elimination Technique अपनाएं
SBI PO में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है. इसलिए बिना सोचे-समझे Guess न करें. Grammar के हिसाब से गलत ऑप्शन पहले हटाएं. Passage की Tone से मेल न खाने वाले ऑप्शन भी बाहर करें. Double Fillers में अगर एक शब्द किसी एक Blank में फिट नहीं बैठता तो पूरा Option हटा दें.
20 मिनट का Time Management SBI PO एग्जाम के लिए
- पहले 6 मिनट: Error Detection, Fillers, Match the Columns
- अगले 6 मिनट: Cloze Test, Connectors
- 12 से 18 मिनट: Reading Comprehension (RC), पहले डायरेक्ट और Vocabulary आधारित सवाल हल करें.
- लास्ट 2 मिनट: Mark किए गए सवाल दोबारा जांचें और गलती होने पर आंसर सुधारें.
PGT (English) अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अगर कोई सवाल मुश्किल लगे तो उस पर ज्यादा समय न दें. पहले आसान सवाल हल करें और लास्ट में समय बचने पर कठिन सवालों पर लौटें. सही स्ट्रैटजी, शांत दिमाग और टाइम मैनेजमेंट के साथ SBI PO Prelims 2026 के इंग्लिश सेक्शन में अच्छा स्कोर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- BPSC 72वीं परीक्षा के लिए प्रीवियस ईयर पेपर ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम
