1 और 2 अगस्त की SBI PO परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026: SBI पीओ की अगस्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.

SBI PO Admit Card 2026 OUT: अगस्त में होने वाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

1,500 पदों के लिए अगस्त में होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के तहत 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा की शिफ्ट जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें.

SBI PO एडमिट कार्ड (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कैसे डाउनलोड करें SBI PO Prelims Admit Card 2026? 

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/web/careers या sbi.bank.in पर जाएं.
  • करेंट ओपनिंग सेक्शन पर क्लिक करें.
  • Recruitment of Probationary Officers (PO) 2026-27 लिंक खोलें.
  • Download Preliminary Call Letter पर क्लिक करें.
  • अपना Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें.

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

  • परीक्षा के दिन इन डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाएं 
  • SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट.
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र.
  • एडमिट कार्ड में दिए गए अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स यदि लागू हों.

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय के पहले पहुंच जाएं.

यह भी पढ़ें-सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >