Sarkari Naukri-Result 2024 Live: झारखंड, बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 Notification, UGC NET Answer Key 2024, UP Board Scrutiny Result 2024 LIVE: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2024 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट दे रहे हैं.

Live Updates
12:31 PM. 2 Mar 24 12:31 PM. 2 Mar

BPSE Teacher Vacancy 2024: बीपीएसई ने लंबे अरसे के बाद प्रधान शिक्षकों की भर्ती निकाली है. बिहार लोक सेवा आयोग ने 40247 प्रधान शिक्षक और 6061 प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाईन लिए जाएगें. उम्मीदवार 11 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन बीपीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर की जा सकती है.इन पदों के लिए पहले भी आवेदन मांगे गए थे, जिन्होंने उस दौरान आवेदन किया था वो उसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आवेदन करेंगे और उनके लिए फीस नहीं ली जाएगी.

10:23 AM. 2 Mar 24 10:23 AM. 2 Mar

SSC JHT Result 2023: एसएसी यानि कर्मचारी चयन आयोग जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर,जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर 1 का रिजल्ट 23 नवंबर 2023 को जारी किया गया था. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया. आयोग ने अब इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है.

9:23 AM. 2 Mar 24 9:23 AM. 2 Mar

IAT 2024: भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले आईआईएसईआर इंडियन एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा. 13 मई तक ऑनलाइन ही विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए 1 अप्रैल, 2024 की तारीख घोषित है. इसके लिए करेक्शन विंडो 16 व 17 मई, 2024 तक रहेगी. इसके साथ ही एडमिट कार्ड कम हॉल टिकट 1 जून को जारी होंगे. परीक्षा 9 जून को होगी और परिणाम जून के आखिर तक आने की संभावना है.

8:13 AM. 2 Mar 24 8:13 AM. 2 Mar

Exams in March: मार्च का महीना शुरू हो चुका है. मार्च हमेशा से पढ़ाई और परीक्षा के हिसाब से बहुत जटिल महीना रहता है. बोर्ड की परीक्षाएं तो इसी महीने में होती है. सीबीएसई, आईसीएसई समेत कई राज्य बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है. इसके अलावा कई ऐसी कंपीटिटिव परीक्षाएं भी हैं जो मार्च महीने में शेड्यूल्ड हैं. इन परीक्षाओं में कई राज्य और क्रेंद की परीक्षा समेत कई तरह की एंट्रेस परीक्षा भी शामिल है. इस महीने प्रतियोगी परीक्षा में पोस्ट- ग्रेजुए कोर्सेज, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ और कई अन्य कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. आइये जानते हैं कि मार्च महीने में कौन-कौन सी परीक्षाएं हैं और इनकी तारीख क्या है.

7:35 AM. 2 Mar 24 7:35 AM. 2 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: जल्द करें UPSC CSE 2024 Registration

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2024) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in और upsconline.nic पर जाकर 5 मार्च 2024 पर ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं.

7:35 AM. 2 Mar 24 7:35 AM. 2 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: स्टाफ नर्स मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार स्टाफ नर्स एलोपैथिक (पुरुष/महिला) (मुख्य) परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के पात्र हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अंतिम तिथि 14 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

7:34 AM. 2 Mar 24 7:34 AM. 2 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: Jharkhand High Court में निकली बंपर नियुक्ति, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और झारखंड एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा. शेड्यूल के अनुसार, आवेदन विंडो आज 1 मार्च को खुलेगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >