Sanskrit Career Options: अक्सर लोगों को लगता है कि संस्कृत से पढ़ाई करने के बाद करियर ऑप्शंस बहुत कम रह जाते हैं. लेकिन आज के समय में यह मान्यता बदल चुकी है.नई एजुकेशन पॉलिसी, इंडियन नॉलेज सिस्टम और संस्कृत से जुड़े पुराने डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल बनाने पर बढ़ते फोकस के कारण संस्कृत पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकारी सेक्टर में रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं.
अगर आपने संस्कृत में BA, MA, BEd, UGC NET या PhD की है, तो टीचिंग के अलावा रिसर्च, ट्रांसलेशन, प्रशासनिक सेवाओं और आयुष सेक्टर में भी करियर बना सकते हैं.
Sanskrit Career Options: टीचिंग में सबसे ज्यादा अवसर
संस्कृत में ग्रेजुएशन और जरूरी एलिजिबिलिटी पूरी करने वाले कैंडिडेट्स केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), सैनिक स्कूल और राज्य सरकार के स्कूलों में TGT और PGT टीचर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं MA के बाद UGC NET या PhD करने वाले कैंडिडेट्स सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका पा सकते हैं. कई राज्यों के संस्कृत विद्यालयों और सरकारी गुरुकुलों में भी समय-समय पर भर्तियां निकलती हैं.
ये भी पढ़ें: स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पहुंची अभया ब्रिगेड, छात्राओं को साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों का दिया ज्ञान
ट्रांसलेटर, रिसर्च और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी मांग
संस्कृत के साथ हिंदी और अन्य भाषाओं की अच्छी जानकारी रखने वाले कैंडिडेट्स सरकारी विभागों में ट्रांसलेटर और राजभाषा से जुड़े पदों पर अवसर तलाश सकते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय पुस्तकालय, संग्रहालय और पुरातत्व से जुड़े संस्थानों में प्राचीन संस्कृत ग्रंथों और पांडुलिपियों के संरक्षण व रिसर्च का भी मौका मिलता है. CSIR की ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (TKDL) जैसे प्रोजेक्ट्स में भी संस्कृत एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ती है.
Sanskrit Career Options: UPSC और आयुष मंत्रालय में भी हैं करियर
संस्कृत विषय के स्टूडेंट्स UPSC और राज्य PCS जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं. UPSC मेन्स में संस्कृत साहित्य को ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में चुना जा सकता है. वहीं आयुष मंत्रालय के तहत संचालित संस्थानों, आयुर्वेद कॉलेजों, योग संस्थानों और रिसर्च सेंटरों में भी संस्कृत जानने वाले एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए समय-समय पर अवसर निकलते रहते हैं.
सरकारी नौकरी की जानकारी कहां देखें?
अगर आप संस्कृत से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC), केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती सूचनाओं पर नियमित नजर रखें. यहां समय-समय पर एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर भर्तियां जारी की जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar BEd 4th राउंड का अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इन कैंडिडेट्स को मिला मौका
