RSOS Topper List: राजस्थान ओपन बोर्ड 10वीं में अरमान टॉपर, 12वीं में सुमित को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

RSOS Topper List: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने मार्च–मई 2025 सेशन के लिए आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा. इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 48,294 छात्रों ने भाग लिया था.

RSOS Topper List: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की तरफ से ओपन स्कूलिंग बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. कुल मिलाकर इस परीक्षा में हजारों परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया और कई छात्रों ने राज्य स्तर पर टॉप कर अपने जिले का नाम रोशन किया है. इसका परिणाम 46.1% रहा है. वहीं कक्षा 12वीं में 40,830 परीक्षार्थी शामिल हुए और इसका परिणाम 49.1% रहा है. यह आंकड़े राज्य में ओपन स्कूल की बढ़ती स्वीकार्यता और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधार को दर्शाते हैं.

RSOS Topper List: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड टॉपर

कक्षा 12वीं के परिणाम में बालोतरा के सुमित ने 86% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. राजसमंद जिले के प्रियांक ने 85.08% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया है. लड़कियों की कैटेगरी में चूरू की रुखसाना बेगम ने 88.06% अंक प्राप्त कर टॉप किया है. वहीं डूंगरपुर की खुशबु जैन ने भी 88% अंक अर्जित कर दूसरा स्थान पाया है. इन छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि ओपन स्कूल के माध्यम से भी उत्कृष्ट परिणाम संभव हैं.

कक्षा 10वीं के टॉपर्स में लड़कों की कैटेगरी में जोधपुर के अरमान ने 85.04% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया. सिरोही के गजेंद्र सिंह ने 83.08% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं लड़कियों की कैटेगरी में जयपुर की हीना ने 89.08% अंकों के साथ टॉप किया है. फलोदी की ममता और जैसलमेर की चंदू कंवर ने 85% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

राजस्थान ओपन बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम

इस परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन यह साबित करता है कि ओपन स्कूलिंग भी मुख्यधारा की शिक्षा के बराबर अवसर दे रही है. जिन विद्यार्थियों को किसी कारणवश नियमित स्कूलिंग से दूरी बनानी पड़ी, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर बनकर सामने आया है. टॉपर्स ने साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी बाधा रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती.

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) के मार्च–मई 2025 सेशन के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने औपचारिक रूप से जारी किया. इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी, सचिव डॉ. अरुणा शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

Best Degree Courses After 12th: टॉप डिग्री कोर्स…जो 12वीं के बाद देंगे करियर को उड़ान, Salary भी High

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >