RSMSSB CHO Admit Card 2024: राजस्थान कंप्यूटर व सीएचओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

RSMSSB Computer, CHO Admit Card 2024 Download: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संविधा भर्ती व संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

RSMSSB CHO Admit Card 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने कंप्यूटर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.raj.gov.in. से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

RSMSSB CHO Admit Card 2024: राजस्थान में Computor और CHO भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने कंप्यूटर 2023 और सीएचओ 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी किया गया.

JPSC CSE 2024: जेपीएससी द्वारा भरे जाएंगे विभिन्न 342 पद, 29 फरवरी तक करें आवेदन

RSMSSB CHO Admit Card 2024: भरे जाएंगे इतने पद
भर्ती अभियान का लक्ष्य 3531 सीएचओ पद और 583 कंप्यूटर पद भरना है.

RSMSSB CHO Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर जाकर RSMSSB Rajasthan CHO Recruitment 2023 Admit Cad 2024 लिंक पर क्लिक करें.
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें.
एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें.

RSMSSB CHO Admit Card 2024: तीन मार्च को है परीक्षा
बता दें कि आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर सीधी भर्ती परीक्षा 3 मार्च को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (अनुबंध) भर्ती परीक्षा 2022 उसी तिथि को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. बता दें कि सीएचओ परीक्षा मूल रूप से 19 फरवरी को होने वाली थी. हालांकि, इसे रद्द कर दिया गया था.

RSMSSB Computer Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी. साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें. बिना इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >