SMS से ऐसे देखें पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, आज होगा जारी

WB Board 10th Result 2026: कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट को SMS से भी चेक कर सकते हैं.

WB Board 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) आज माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने का समय भी बता दिया गया है. ऐसे में सभी स्टूडेंट्स तय समय में वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड करने की कोशिश करेंगे. वेबसाइट पर लोड बढ़ने से कई बार ये क्रैश कर जाती है. ऐसे स्थिति में आप SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.

SMS से रिजल्ट देखने का फायदा उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जब वेबसाइट ओपन होने में परेशानी आ रही है. SMS के जरिए कुछ ही सेकंड में रिजल्ट पाया जा सकता है.

SMS के जरिए कैसे चेक करें पश्चिम बंगाल रिजल्ट?

  • सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • नया मैसेज टाइप करें
  • WB10 <स्पेस> रोल नंबर
  • इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नंबर पर भेज दें
  • कुछ ही देर में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा

क्या रखें तैयार?

  • रोल नंबर
  • एडमिट कार्ड

यहां भी चेक कर सकते हैं 10वीं WB बोर्ड रिजल्ट

  • wbresults.nic.in
  • wbbse.wb.gov.in
  • DigiLocker
  • UMANG App

वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए चेक करें WB 10वीं रिजल्ट

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं.
WB माध्यमिक रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
DigiLocker पर भी उपलब्ध होगा रिजल्ट.

यह भी पढ़ें- WB Board 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 9:30 बजे होगा जारी, ऐसे करें चेक 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >