DigiLocker पर मिलेगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

WB Board 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की तरफ से रिजल्ट की तैयारी कर ली गई है. 8 मई 2026 को सुबह 9 बजे 10वीं माध्यमिक का रिजल्ट जारी होगा. छात्र DigiLocker पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

WB Board 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की तरफ से Madhyamik Result 2026 जारी करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. बोर्ड के अनुसार 8 मई 2026 को सुबह 9 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा. WB Board 10th Result 2026 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

DigiLocker पर मिलेगा रिजल्ट

अब छात्रों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. डिजिटल इंडिया के दौर में DigiLocker एक आसान और सुरक्षित तरीका बन चुका है, जहां छात्र अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट कई जगह वैध मानी जाती है और एडमिशन या अन्य कामों में इस्तेमाल की जा सकती है.

DigiLocker पर ऐसे चेक करें WB Board 10th Result 2026

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें.
  • अब Issued Documents सेक्शन में जाएं.
  • वहां WB Madhyamik का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 34 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. इसका मतलब है कि 800 में से कम से कम 272 अंक लाने होंगे. इसके अलावा हर विषय में अलग-अलग पास होना भी जरूरी रहेगा.

ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाएं.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: आने वाला है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन 5 वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >