Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद आप ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. ये दोनों ऑफिशियल वेबसाइट हैं, इसलिए यहीं से रिजल्ट देखना सबसे सही रहेगा. कभी-कभी ज्यादा लोग एक साथ वेबसाइट खोलते हैं तो साइट धीमी हो जाती है, ऐसे में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
DigiLocker से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर वेबसाइट नहीं खुल रही हो तो आप DigiLocker का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक सरकारी ऐप है जहां आपकी मार्कशीट ऑनलाइन मिल जाती है. आपको बस मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होता है. रिजल्ट आने के बाद आपकी मार्कशीट यहां अपने आप मिल जाएगी, जिसे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं.
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in खोलें.
- होमपेज पर “UK Board 10th Result 2026” या “UK Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
कब हुई थीं परीक्षाएं?
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं (Intermediate) की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चली थीं. कक्षा 10वीं (High School) की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 20 मार्च 2026 को समाप्त हुईं. इस साल लगभग 2.15 लाख छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था.
उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में आपका नाम, रोल नंबर, विषयों के नंबर, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस दिया होगा. ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी.
यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम
