UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. यूपीएससी की CSE Prelims परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी. इस साल परीक्षा के ठीक तीन बाद 27 मई को प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई थी. ऐसे में स्टूडेंट्स को अब प्रीलिम्स परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का इंतजार है.
कब जारी होगा UPSC CSE प्रीलिम्स रिजल्ट?
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए जल्द ही रिजल्ट आने की उम्मीद है.
रिजल्ट कैसे होगा जारी होगा?
रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा. इसमें केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे, जिन्होंने मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है. इसके बाद आयोग आगे की प्रक्रिया के लिए डिटेल्स भी जारी करेगी.
कैसे चेक करें UPSC CSE Result 2026?
इन आसान स्टेप्स की मदद से चेक करें UPSC CSE Prelims रिजल्ट
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in या upsconline.nic.in
- पर जाएं.
- होमपेज पर UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक को खोजें और इस पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी.
- PDF डाउनलोड कर लें और खोलें.
- अब Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number सर्च करें.
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप Mains परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं
तीन दिन में जारी हुई थी आंसर की, बढ़ी पारदर्शिता
इस वर्ष UPSC ने परीक्षा प्रक्रिया में एक दलाव किया है. आयोग ने परीक्षा के मात्र तीन दिन बाद, 27 मई को Prelims परीक्षा की आंसर की जारी कर दी थी. इससे पारदर्शिता बढ़ी और कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का अनुमान लगाने का मौका मिला.
IAS, IPS और IFS के लिए पहला चरण
सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा, IAS, IPS, IFS सहित अन्य ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में भर्ती का पहला फेज होती है. इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए पात्र होते हैं, जो सेलेक्शन प्रोसेस का अगला और महत्वपूर्ण स्टेज है.
पिछले साल के पैटर्न से क्या संकेत मिलते हैं?
पिछले साल 2025 में UPSC ने 25 मई को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी और रिजल्ट 11 जून को जारी किए गए थे. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी रिजल्ट जून के दूसरे वीक तक जारी किया जा सकता है.
अभ्यर्थियों की निगाहें रिजल्ट पर
देशभर में लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं और अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. फिलहाल UPSC की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- JEE Advanced AAT का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
