UPSC CSE Mains Result: यूपीएससी ने जारी किया रिजल्ट, 2736 हुए पास

UPSC CSE Mains Result 2025 Out: UPSC की ओर से सीएसई मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में 2736 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. यूपीएससी मेंस परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

UPSC CSE Mains Result 2025 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 11 नवंबर 2025 रात में यूपीएससी मेंस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 2736 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. यूपीएससी मेंस परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट और अन्य जानकारी भी साझा की गई है.

UPSC CSE Mains Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?

यूपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 979 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. इस भर्ती के लिए मेंस परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक किया गया था. यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी.

UPSC CSE Mains Result PDF: यहां देखें रिजल्ट का पीडीएफ

UPSC CSE Mains Result How to Download: कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
  • होम पेज पर दिए गए UPSC Mains Exam Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ फाइनल ओपन हो जाएगी. 
  • अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम खोजें. 
  • भविष्य के लिए इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें. 

अब आगे क्या?

यूपीएससी ने CSE मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा. इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही UPSC की मेन वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Election: UPSC से लेकर BPSC तक, पूछे जा सकते हैं ये जरूरी GK सवाल, आप भी कर लें तैयारी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >