शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी

UPSC CSE 2025 Scorecard: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मार्कशीट भी जारी हो गई है. इस बार के टॉपर अनुज अग्निहोत्री को पिछले साल की टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स मिले हैं. अनुज को फाइनल रिजल्ट में 1071 मार्क्स मिले हैं.

UPSC CSE 2025 Scorecard: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आने के बाद अब अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है. UPSC मार्कशीट सामने आने के बाद टॉपर्स के नंबरों को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. इस बार परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1071 अंक (UPSC CSE 2025 Topper Marksheet) हासिल किए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि उनके नंबर पिछले साल की टॉपर शक्ति दुबे से भी ज्यादा हैं. मार्कशीट के आंकड़े बताते हैं कि अनुज ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसी वजह से वे मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचे.

UPSC CSE 2025 Scorecard: अनुज को मिले कितने मार्क्स?

यूपीएससी की मार्कशीट के मुताबिक अनुज अग्निहोत्री को लिखित परीक्षा में 867 अंक मिले. इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में उन्होंने 204 अंक हासिल किए. दोनों चरणों को मिलाकर उनका कुल स्कोर 1071 बनता है.

अगर पिछले साल के नतीजों से तुलना करें तो अनुज अग्निहोत्री के नंबर ज्यादा दिखाई देते हैं. साल 2024 की टॉपर रही शक्ति दुबे को UPSC में कुल 1043 मार्क्स मिले थे. उन्हें लिखित परीक्षा में 843 और इंटरव्यू राउंड में 200 मार्क्स मिले थे.

UPSC CSE 2025 Scorecard Check Here

10 टॉपर्स की मार्कशीट

रैंकनामकैटेगरीलिखित परीक्षा इंटरव्यू मार्क्सकुल अंक
1अनुज अग्निहोत्रीजनरल8672041071
2राजेश्वरी सुवेOBC8652021067
3आकांश धुलजनरल8641931057
4राघव झुनझुनवालाOBC8471951042
5ईशान भटनागरजनरल8232151038
6जिन्निया अरोराजनरल8222151037
7ए आर राजा मोहाइदीनजनरल8342011035
8पक्षाल सेक्रेट्रीEWS8371981035
9आस्था जैनEWS8351981033
10उज्ज्वल प्रियंकजनरल8461871033

दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे रहीं, जिनके कुल अंक 1067 रहे. तीसरी रैंक आकांश धुल को मिली, जिनका स्कोर 1057 रहा. चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला ने 1042 अंक हासिल किए. वहीं, टॉप-5 में ईशान भटनागर भी शामिल रहे. खास बात यह रही कि इंटरव्यू में उन्हें 215 अंक मिले, जो टॉप-10 में सबसे ज्यादा हैं.

छठी रैंक जिन्निया अरोरा को मिली और उन्हें भी इंटरव्यू में 215 अंक मिले. सूची में कई अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं. OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप-10 में कुल अंक 1033 से लेकर 1071 तक रहे.

यह भी पढ़ें: UPSC की कटऑफ लिस्ट जारी, जनरल का फाइनल मार्क्स 963

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >