UPSC CDS का फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC CDS Final Result 2026 OUT: यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सीडीएस 2 एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 302 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है.

UPSC CDS Final Result 2026 OUT: यूपीएससी सीडीएस के रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस रिजल्ट में इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हुई है.

इस बार लिखित परीक्षा में इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 2666 उम्मीदवार, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 814 उम्मीदवार और एयरफोर्स एकेडमी के लिए 636 उम्मीदवार पास हुए थे. इसके बाद SSB इंटरव्यू और बाकी जरूरी प्रक्रियाओं के बाद फाइनल लिस्ट जारी की गई है.

UPSC CDS Final Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर What’s New या Examination सेक्शन में जाएं.
  • वहां CDS Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें.
  • अगर आपका नाम या रोल नंबर लिस्ट में है तो समझिए आपका चयन हो गया है.

UPSC CDS Final Result PDF

UPSC CDS डिटेल्स

इस भर्ती के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी यानी IMA के लिए 100 पद तय किए गए हैं. इनमें से 13 पद NCC ‘C’ सर्टिफिकेट (आर्मी विंग) वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. इंडियन नेवल एकेडमी के लिए कुल 26 पद रखे गए हैं. इनमें 6 पद NCC ‘C’ सर्टिफिकेट (नेवल विंग) वालों के लिए और 2 पद हाइड्रो ब्रांच के लिए हैं. वहीं एयरफोर्स एकेडमी के लिए 32 पद तय किए गए हैं. इनमें 3 पद NCC ‘C’ सर्टिफिकेट (एयर विंग) के जरिए स्पेशल एंट्री के लिए रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: SSC CPO SI Result 2025 जारी, 48 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >