UP Police सब इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

UP Police SI Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 921 पदों पर भर्तियां होनी हैं.

UP Police SI Final Result 2026: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 268 पद, एएसआई क्लर्क के 449 पद और एएसआई अकाउंट के 204 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए पहले लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, टाइपिंग टेस्ट और स्टेनो टेस्ट आयोजित किया गया था. इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

UP Police सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2024 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तय की गई थी. उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भी इसी तारीख तक समय दिया गया था. आवेदन में सुधार करने के लिए 1 और 2 फरवरी 2024 तक मौका दिया गया था.

UP Police SI Final Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर UP Police SI / ASI Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ या लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • अगर लॉगिन मांगा जाए तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट में अपना नाम या रोल नंबर चेक करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके जरूर रख लें.

UP Police SI Final Result 2026 Check Here

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

UPPRPB के अनुसार इन पदों के लिए पहले 28 दिसंबर 2023 को परिणाम जारी किया गया था. इसमें कुल 921 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया था. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों से डॉक्यूमेंट्स लिए गए.

डॉक्यूमेंट्स की जांच के दौरान कई उम्मीदवारों की जानकारी में गड़बड़ी पाई गई. इसी वजह से 242 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया. इनमें अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल हैं. इसके बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल हुए थे, उनके अंकों के आधार पर नई मेरिट लिस्ट तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें: UP TET 2026 का सिलेबस जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज टॉपिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >