UP Board में कॉपी चेकिंग शुरू, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. राज्य में 2.5 करोड़ कॉपियों की चेकिंग के लिए 250 से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए हैं.

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों की जांच शुरू कर दी है. अब रिजल्ट आने की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दी है.

बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए कई खास इंतजाम किए हैं. माना जा रहा है कि अगर कॉपी जांच का काम तय समय पर पूरा हो गया तो अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

UP Board Copy Checking के लिए 250 से ज्यादा सेंटर

UP Board ने कॉपियों की जांच के लिए पूरे राज्य में 250 से ज्यादा मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं. इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की कॉपियों की जांच की जा रही है. इस साल करीब 2.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है.

इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग सेंटरों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है. कॉपी चेकिंग का काम तय समय में पूरा हो सके, इसके लिए रोजाना मॉनिटरिंग भी की जा रही है.

1.5 लाख से ज्यादा टीचर

बोर्ड ने इस बार कुल 1,53,530 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया है. इनमें से लगभग 96,650 शिक्षक 10वीं यानी हाईस्कूल की कॉपियां जांच रहे हैं. वहीं करीब 56,880 शिक्षक 12वीं यानी इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं.

इतनी बड़ी टीम इसलिए लगाई गई है ताकि कॉपी चेकिंग का काम तेजी से पूरा हो सके और छात्रों को रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े. बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं.

यह भी पढ़ें: UP Board की परीक्षाएं खत्म, 1.5 लाख टीचर चेक करेंगे कॉपियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >