UP Board Result 2025 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें? ये हैं आसान स्टेप्स

UP Board Result 2025 Date: उत्तरप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

UP Board Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है. प्रशासन के मंजूरी के बाद बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा. बता दें कि राज्य के 54 लाख से ज्यादा छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. हालांकि आधिकारिक अपडेट आना अभी बाकी है. यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर आएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

UP Board Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के विए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर Results सेक्शन पर जाएं.
  • 10वीं वाले हाईस्कूल रिजल्ट और 12वीं वाले इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब छात्र अपना रोल नंबर डालें.
  • सब्मिट करने पर रिजल्ट और मार्कशीट सामने आ जाएगी.
  • मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट के बटन पर क्लिक मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

UP Board Previous Year Result 2025: पिछले 6 साल का रिजल्ट कैसा था?

वर्षकक्षा 10 पास प्रतिशतकक्षा 12 पास प्रतिशत
202489.55%82.60%
202389.78%75.52%
202288.18%85.33%
202199.53%97.47%
202083.31%74.00%
201980.07%70.16%

UP Board Result 2025: कब आएगा था पिछले साल रिजल्ट?

साल 2024 में 24 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ आया था. वहीं, 2023 में 25 मई को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आया था. 2022 की बात करें तो 29 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आया था.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 LIVE Update: आज जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >