यूपी बोर्ड टॉपर्स की बल्ले-बल्ले! 1 लाख रुपये और क्या-क्या मिलेगा इनाम? यहां देखें

UP Board 12th Toppers Prize: रिजल्ट और टॉपर्स की घोषणा के साथ एक बार टॉपर्स को मिलने वाले इनाम की चर्चा होने लगी है. 12वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट को कैश प्राइज के साथ लैपटॉपर और कई तरह के इनाम मिलते हैं.

UP Board 12th Toppers Prize: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही सिर्फ नंबर्स की चर्चा नहीं होती है बल्कि टॉपर्स भी सुर्खियों में आ जाते हैं. मुख्यमंत्री की ओर से इन टॉपर्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं मिलती हैं और उन्हें प्राइज भी दिया जाता है. आइए, जानते हैं कि इस साल के यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के टॉपर्स को इनाम में क्या-क्या मिलेगा.

टॉपर्स को क्या-क्या मिलता है इनाम?

राज्य स्तर के टॉपर्स को क्या-क्या इनाम मिलेगा-

  • लगभग 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा
  • साथ में लैपटॉप या टैबलेट भी दिया जाएगा
  • मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा
  • स्कॉलरशिप भी मिलेगी

जिला स्तर के टॉपर्स को क्या-क्या इनाम मिलेगा-

  • जिला टॉपर्स को करीब 21,000 रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा
  • साथ में सर्टिफिकेट और सम्मान भी मिलेगा

कैसे चेक करें UP Board 12वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होम पेज पर UP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 12th Result 2026) जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है. 12वीं में प्रथम स्थान पर शिखा वर्मा हैं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत हासिल किया है. वहीं दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो टॉपर ने सपलता हासिल की है, नंदिनी गुप्ता (97.20 %) और श्रेया वर्मा (97.20%). वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव (97%) और पूजा पाल (97%) हैं.

यह भी पढ़ें- रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बॉर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट? जानें आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >