UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: अपलोड हो रही यूपी बोर्ड की मार्कशीट, सबसे पहले यहां देखें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. काॅपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा हो सकती है, ऐसे में यहां देखें रिजल्ट के लेकर लेटेस्ट अपडेट्स.

Live Updates
6:58 PM. 17 Apr 25 6:58 PM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: इन तारीखों पर हुई थीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi) 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई थीं. 17 मार्च 2025 से परीक्षा काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था.

4:53 PM. 17 Apr 25 4:53 PM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स?

UP Board की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे फिर बाद में कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी मिलेगा.

4:16 PM. 17 Apr 25 4:16 PM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? (UP Board 10th Result 2025)

यूपी बोर्ड की वेबसाइट और SMS के अलावा, छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. ये स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं

अगर आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है तो मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें

अगर अकाउंट नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं. इसके लिए आधार नंबर की जरूरत होगी

लॉगिन करने के बाद अपने अकाउंट के डैशबोर्ड पर जाएं

10वीं की मार्कशीट देखने के लिए SSC Marksheet विकल्प चुनें

इसके बाद “UP State Board of High School and Intermediate Examination” को सेलेक्ट करें

फिर अपना रोल नंबर डालें और ड्रॉपडाउन से सही साल (2025) चुनें

अब आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. आप चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं.

2:13 PM. 17 Apr 25 2:13 PM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: इन तारीखों पर हुई थीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi)

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi) 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई थीं. 17 मार्च 2025 से परीक्षा काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था.

11:24 AM. 17 Apr 25 11:24 AM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा ?

इस साल उत्तर प्रदेश में 54 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं. परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, और अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छात्र अपने रिजल्ट को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा

9:33 AM. 17 Apr 25 9:33 AM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए ?

UP Board की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे फिर बाद में कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी मिलेगा.

8:33 AM. 17 Apr 25 8:33 AM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: SMS से कैसे चेक करें UP Board 12वीं का रिजल्ट ?

1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.

2. अब UP12 रोल नंबर टाइप करें.

3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.

4. UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.

5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.

8:32 AM. 17 Apr 25 8:32 AM. 17 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट का लिंक कब होगा एक्टिव ?

यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक ऐक्टिव हो जाएगा.

9:17 PM. 16 Apr 25 9:17 PM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. उम्मीद है कि बोर्ड 20 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है.

7:46 PM. 16 Apr 25 7:46 PM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कब तक आएगा UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का परिणाम इसी सप्ताह जारी होगा. बता दें कि लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं, हालांकि बोर्ड के तरफ से अब तक किसी भी प्रकार की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है. छात्रों को ये सुझाव दिया जाता है कि वे किसी भी तरह की अफवाह को ना मानें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

6:16 PM. 16 Apr 25 6:16 PM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? (UP Board 10th Result 2025 in Hindi)

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. उम्मीद है कि बोर्ड 20 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है.

3:28 PM. 16 Apr 25 3:28 PM. 16 Apr

UP Board 10th Passing Marks 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

यूबी बोर्ड 10वीं परीक्षा में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी होती है. पास होने के लिए दोनों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा. वहीं फर्स्ट डिवीजन के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.

3:00 PM. 16 Apr 25 3:00 PM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट नाम से कैसे चेक करें? (UP Board 10th Result 2025 in Hindi)

नाम से यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट जैसे upresults.nic.in या UPMSP पोर्टल पर जाएं. हालांकि, इन वेबसाइटों के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होती है. IndiaResults.com जैसी कुछ थर्ड-पार्टी वेबसाइट छात्रों को नाम से रिजल्ट देखने की सुविधा देती हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होने के बाद हमेशा अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपने रिजल्ट देख सकते हैं.

2:33 PM. 16 Apr 25 2:33 PM. 16 Apr

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: 1,34,723 शिक्षकों ने जांची यूपी बोर्ड की कॉपियां

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य बहुत बड़े स्तर पर किया गया. इस बार कॉपियों की जांच के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी. ये सभी शिक्षक राज्य के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात रहे और उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया.

2:33 PM. 16 Apr 25 2:33 PM. 16 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या करें? (UP Board Result 2025 in Hindi)

अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड द्वारा दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है और अपनी एतराज दर्ज करवा सकता है. रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद इस सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी. इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें जुलाई 2025 में होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा में छात्र दो विषयों तक की परीक्षा दे सकते हैं.

2:32 PM. 16 Apr 25 2:32 PM. 16 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा ?

इस साल उत्तर प्रदेश में 54 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं. परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, और अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छात्र अपने रिजल्ट को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा

2:31 PM. 16 Apr 25 2:31 PM. 16 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट का लिंक कब होगा एक्टिव ?

यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक ऐक्टिव हो जाएगा.

2:30 PM. 16 Apr 25 2:30 PM. 16 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा ?

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं, जो केवल 12 कार्य दिवसों में समाप्त हो गईं. बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था – कक्षा 10 के लिए 27,40,151 और कक्षा 12 के लिए 26,98,446. परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें सख्त निगरानी सुनिश्चित करने और कदाचार को रोकने के लिए 2.91 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए.

2:30 PM. 16 Apr 25 2:30 PM. 16 Apr

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 How To Check: कैसे चेक करें UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको “Result” का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • आपको 10वीं या 12वीं जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना है उसके विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेगा, वहां अपने लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • सब्मिट पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
  • UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है. छात्र और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में है और बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा की जाएगी. इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और वे बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से उसे देख सकें. साथ ही, बोर्ड की किसी भी आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें.

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    By Pushpanjali

    मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >