UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा मे शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. लंबे समय से यूजीसी नेट आंसर की पर अपडेट का इंतजार हो रहा था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आंसर की को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. NTA की ओर से प्रोविजनल आंसर की इसी हफ्ते ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी.
NTA ने शेयर किया पोस्ट
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि UGC NET June 2026, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) तथा AICE (PhD) 2026 की प्रोविजनल आंसर की इस सप्ताह प्रकाशित की जाएगी. हालांकि, एजेंसी ने अभी आंसर की जारी करने की कोई निश्चित तारीख और समय नहीं बताया है.
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आंसर की से जुड़ी जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस पर नजर बनाए रखें.
आंसर की के साथ मिलेगा ऑब्जेक्शन का मौका
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नों और दिए गए उत्तरों को चेक कर सकेंगे. अगर किसी सवाल के उत्तर को लेकर उन्हें लगता है कि NTA की ओर से जारी उत्तर सही नहीं है, तो वे उस प्रश्न के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकेंगे.
इसके लिए NTA की ओर से एक तय विंडो दी जाएगी. उम्मीदवारों को इसी अवधि के दौरान अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करनी होगी. निर्धारित समय खत्म होने के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें: 47 NTA अफसरों की छुट्टी, फिर भी No Update, कहां अटक गई UGC NET की फाइल
आंसर की पर आपत्ति
आंसर की जारी होने के बाद NTA की ओर से ऑब्जेक्शन दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सबसे पहले संबंधित परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करनी होगी और अपने उत्तरों का मिलान करना होगा.
अगर किसी प्रश्न के उत्तर में गलती नजर आती है, तो उम्मीदवार निर्धारित पोर्टल के जरिए उस प्रश्न को चैलेंज कर सकेंगे. आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी देना पड़ सकता है. इसकी जानकारी NTA की ओर से जारी होने वाले नोटिस में दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: NEET का चैप्टर बंद, UGC NET का क्या? 7.25 लाख कैंडिडेट्स कर रहे इंतजार
