SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस बार कुल 9165 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब Delhi Police Constable Driver Result 2026 लिंक को खोलें.
- रिजल्ट PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- अगर आपका नाम या रोल नंबर सूची में है, तो आप परीक्षा में सफल माने जाएंगे.
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रख लें.
SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026 Check Here
कुल कितनी वैकेंसी थी?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 (SSC Delhi Police Constable Driver Result 2026) के तहत कुल 737 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसमें जनरल वर्ग के लिए 351 पद, EWS के लिए 73 पद, OBC के लिए 170 पद, SC वर्ग के लिए 87 पद और ST वर्ग के लिए 56 पद निर्धारित किए गए थे.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2025 तय की गई थी. फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 रखी गई थी.
फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक खुली थी. इसके बाद सेल्फ स्लॉट बुकिंग 5 से 10 दिसंबर 2025 तक हुई. परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था और आंसर की 31 दिसंबर 2025 को उपलब्ध कराई गई थी.
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ 2 साल का इंतजार, यूपी JE का एडमिट कार्ड जारी, 4612 पदों पर वैकेंसी
