SBI PO Final Result 2025: एसबीआई ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें

SBI PO Final Result 2025: एसबीआई ने SBI PO Final Result 2025 जारी कर दिया है. ये रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए जारी किया गया है, जो ग्रुप एक्सरसाइज (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) में शामिल हुए थे.

SBI PO Final Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज यानी 19 दिसंबर 2025 को SBI PO Final Result 2025 जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. ये रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए जारी किया गया है, जो ग्रुप एक्सरसाइज (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) में शामिल हुए थे.

एसबीआई ने तैयार की मेरिट लिस्ट

SBI ने फाइनल मेरिट लिस्ट Phase II (Mains) और Phase III (Interview/GD) के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की है. लिखित परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवार अब अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं.

SBI PO Final Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज के नीचे दिए गए Career सेक्शन पर क्लिक करें.
  • Recruitment Result टैब पर जाकर PO Final Result लिंक खोलें.
  • PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

क्या है आगे की प्रक्रिया?

फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी किया जाएगा. उम्मीद है कि एसबीआई जल्द ही स्कोरकार्ड जारी कर सकता है.

यह भी पढ़ें- CAT Result 2025: दिल की धड़कनें बढ़ीं! जानिए CAT रिजल्ट कब होगा जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >