SBI CBO Final Result 2025 OUT: स्टेट बैंक सीबीओ का फाइनल रिजल्ट जारी, 2600 से ज्यादा पास

SBI CBO Final Result 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. एसबीआई की तरफ से सीबीओ भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा.

SBI CBO Final Result 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. एसबीआई की तरफ से सीबीओ भर्ती (SBI CBO Exam 2025) के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा. इस परीक्षा में कुल 2600 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2025 तक का समय दिया गया था. इस वैकेंसी के लिए इंटरव्यू का आयोजन नवंबर महीने में हुआ था. अब इंटरव्यू और लिखित परीक्षा दोनों के मार्क्स मिलाकर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

SBI CBO Final Result 2025 चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले Careers सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां SBI CBO Recruitment 2025 का लिंक ढूंढें.
  • अब Final Result वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें और देख लें कि आप पास हुए हैं या नहीं.

SBI CBO Final Result 2025 Check Here

एसबीआई सीबीओ वैकेंसी डिटेल्स

रिजल्ट आउट होने के साथ अब उम्मीदवार अपने मार्क्स और फाइनल सिलेक्शन की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं. SBI ने रिजल्ट में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का रोल नंबर भेजा है. इससे उम्मीदवार पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2600 पदों पर भर्तियां होनी थी. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1066 पद निर्धारित थे. इसके अलावा ओबीसी के लिए 697 पद, एसटी के लिए 190, एससी के लिए 387 और EWS के लिए 260 पदों पर भर्तियां होनी थी.

यह भी पढ़ें: सीमैट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >