रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति करने का आखिरी मौका, यहां देखें प्रोसेस

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप-D परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका है. आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति कर सकते हैं. इसके बाद यह विंडो बंद हो जाएगी और आगे कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप-D परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका है. आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति कर सकते हैं. इसके बाद यह विंडो बंद हो जाएगी और आगे कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.

RRB Group D आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

  • रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर ‘RRB Group D Answer Key Objection Link’ पर क्लिक करें.
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • वह प्रश्न चुनें, जिसके उत्तर पर आपत्ति है.
  • आवश्यक प्रमाण/डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • ऑनलाइन शुल्क (यदि लागू) का भुगतान करें.
  • सबमिट करें और आपत्ति का प्रिंटआउट/स्क्रीनशॉट सेव कर लें. 

कब हुई थी RRB Group D की परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक किया था. परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 17 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. 


एक जरूरी सलाह

सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट मिनट का वेट न करें. अंतिम समय में किसी कारवश सर्वर डाउन हो सकता है. ऐसे में वे बड़ी परेशानी में फंस जाएंगे. सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. साथ ही कटऑफ भी रिलीज किया जाएगा. इस आधार पर कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन होगा. 

यह भी पढ़ें- बिहार होमगार्ड के 13,500 पदों पर होगी भर्ती, जानिए सेलेक्शन प्रोसेस 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >