JEE Main Paper 2 Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा दी थी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
जेईई मेन 2026 पेपर 2 टॉपर्स (बीआर्क)
- सूर्यथेजस एस
- सुशीलनारायण एस
- साराह शकील अख्तर बोहारी
- टेलुरी श्रेयस रेड्डी
- आर्यन मदन
जेईई मेन 2026 पेपर 2 (बीप्लानिंग)
- अर्णव शुक्ला
- नागदेव एमजी
- गौरीशंकर
- परमार मृगणश हरिश्चंद्र
- कुंभा जीवन साईं राम
इन डिटेल्स की मदद से चेक करें JEE Main Paper 2 का स्कोर
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) का इस्तेमाल करके अपना एनटीए स्कोर चेक कर सकते हैं.
JEE Main Paper 2 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर JEE Main 2026 Paper 2 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
- इसे सेव कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें.
कब हुई थी परीक्षा?
जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में 29 जनवरी को करीब 13 भाषाओं में सफलतापूर्वक किया गया था. बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी. वहीं अब दोनों पेपर के लिए एक साथ परिणाम जारी किया गया है.
कितने कैंडिडेट्स हुए थे शामिल?
जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन B.Arch./B.planning कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस साल बीआर्क के लिए करीब 64,786 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से 45,452 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए. वहीं बी प्लानिंग के लिए 32,366 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से केवल 21,067 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए बड़ी राहत! UPSC ने बढ़ाई लास्ट डेट
