RRB Technician Grade 3 Result 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट जारी होने से अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है.
RRB टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न चरणों में किया गया था. इसके बाद उत्तर कुंजी जारी की गई और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया पूरी की गई. अब बोर्ड ने अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है.
RRB Technician Grade 3 Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर RRB Technician Grade 3 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
6000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन के कुल 6055 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती रेलवे की तकनीकी शाखाओं में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी.
RRB टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न चरणों में किया गया था. इसके बाद आंसर की जारी की गई और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया पूरी की गई. अब बोर्ड ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है.
यह भी पढ़ें: RRB NTPC इंटर लेवल का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
