RRB NTPC रिजल्ट का कर रहे हैं वेट, इन आसान Steps की मदद से देखें

RRB NTPC UG CBT Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही NTPC यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. आइए, जानते हैं कहां से और कैसे रिजल्ट देखें.

RRB NTPC UG CBT Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही NTPC यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. 

RRB NTPC UG CBT 1 Result Steps To Check: कैसे चेक करें रिजल्ट? 

रिजल्ट जारी होने के बाद इसे नीचे बताए गए स्टेप्स के मदद से चेक कर सकते हैं. 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. 
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल्स डालकर Login करें.
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी. 
  • इस पीडीएफ में अपना नाम खोजें और रिजल्ट डाउनलोड करें. 

RRB NTPC UG CBT Exam: कब हुई थी परीक्षा? 


रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी. ये परीक्षा की समय सीमा 90 मिनट की थी और इसमें कुल 100 सवाल आए थे. RRB NTPC की इस भर्ती परीक्षा के लिए 15 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया था. वहीं अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा अगला स्टेप

RRB NTPC भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद चुने गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुला जाएगा. इसमें सेलेक्शन के बाद ही अंतिम रूप से कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ISRO में कुक बनने का मौका, निकली शानदार वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >