RBSE Supplementary Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं.
RBSE Supplementary Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
- मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर जांचें.
RBSE Supplementary Result 2026 Check Here
जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल हो गए हैं, वे अब बिना किसी रुकावट अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी. परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी था.
रिजल्ट में होंगी ये डिटेल्स
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- विषयवार प्राप्त अंक
- प्रैक्टिकल और थ्योरी अंक
- कुल प्राप्तांक
- प्रतिशत और डिवीजन
- पास या फेल की स्थिति
राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा 14 मई से 16 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड ने तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया और 30 मई 2026 को परिणाम घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: अब सीधे DigiLocker पर मिलेगी आंसरशीट की स्कैन कॉपी
