RBSE Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड इस बार 20 मार्च 2026 के आसपास रिजल्ट जारी कर सकता है. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद इसे कहां और कैसे देख सकते हैं.
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है ताकि रिजल्ट जल्द जारी किया जा सके. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे.
ऐसे चेक कर सकेंगे RBSE का रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करना होगा. रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद छात्र उसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
कब हुई थीं परीक्षाएं?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. ये परीक्षाएं राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था.
मार्कशीट में क्या जानकारी होगी
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की मार्कशीट में उनका नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल का स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी.
बोर्ड का प्रयास है कि रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाए ताकि अगले शैक्षणिक सत्र की एडमिशन प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी सभी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- IGNOU टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन, इन 3 बातों का रखें ध्यान
