Rajasthan Board Result: पिछले साल किस स्ट्रीम ने मारी थी बाजी? यहां देखें पासिंग प्रतिशत

RBSE Rajasthan Board Result: आज राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में देखते हैं पिछले साल का तीनों स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत.

RBSE Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद परिणामों की घोषणा करेंगे.

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

पिछले साल RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2 मई 2025 को जारी किया गया था. अजमेर स्थित बोर्ड ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाम 5 बजे रिजल्ट जारी किया गया था. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया था.

देखें पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के सभी स्ट्रीम के परिणाम पिछले वर्ष एक साथ जारी किए गए थे. साइंस का रिजल्ट 94.43 प्रतिशत था, कॉर्मस का रिजल्ट 99.07 प्रतिशत था और आर्ट्स का पास प्रतिशत 97.70 प्रतिशत था.

स्ट्रीमपास प्रतिशत (पिछले वर्ष)
साइंस94.43%
कॉमर्स99.07%
आर्ट्स97.70%

8 लाख स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन

पिछले साल कुल 8,93,616 छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से RBSE 12वीं साइंस में 2,73,984, कॉमर्स में 28,250, आट्‌र्स स्ट्रीम में 5,87,475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3,907 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

कैसे देखें RBSE राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां पाएं मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >