राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज PTM,  जारी होगा  6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 2026: RBSE 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है. साथ ही सरकारी स्कूलों में पैरेंट्स-आंगनबाड़ी मीटिंग भी होगी.

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर दी है. आज इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा. साथ ही राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज PTM यानी कि पैरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित किए जा रहे हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पीटीएम का निरीक्षण करेंगे.

कहां जारी हुआ रिजल्ट?

कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपनी कक्षा (6वीं, 7वीं, 9वीं या 11वीं) चुनें
  • रोल नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी

रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, सभी सब्जेक्ट के मार्क्स, टोटल मार्क्स और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी.

माता-पिता और स्टूडेंट्स से मिले शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री स्कूलों के ग्राउंड विजिट पर हैं. इसी क्रम में वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रह्मपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सभी स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता से बातचीत की. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सभी विषय के शिक्षकों से सवाल-जवाब किए और पढ़ाई की क्वालिटी, क्लासरूम टीचिंग और स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस को लेकर जानकारी ली. 

यह भी पढ़ें- साइंस में 100, मैथ्स में 99, भरतपुर के आर्यन को राजस्थान बोर्ड 10वीं 99.5% मार्क्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >