RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 के आसपास जारी हो सकता है. रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा की जाएगी.
हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
कहां जारी होगा रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक बढ़ जाता है. ऐसे में कई बार साइट स्लो भी हो जाती है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि थोड़ा धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा वेबसाइट खोलकर रिजल्ट चेक करें.
ऐसे चेक करें RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रख लें.
लाखों छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार
राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा हर साल बड़ी संख्या में छात्र देते हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट की तारीख को लेकर उत्सुक रहते हैं.
इस बार भी परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम तेजी से पूरा किया गया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 31 मार्च के आसपास रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा रिजल्ट से कुछ दिन पहले ही की जाएगी.
रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे. अगर किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होती है तो वह पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए आवेदन भी कर सकता है.
इसके अलावा पास होने वाले छात्र आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज या अन्य कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड में बेटियों की बल्ले-बल्ले, 75% मार्क्स लाने पर मिलेंगे 1.15 लाख रुपये
