RBSE 12th Result 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड एक साथ तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा. इस महीने के अंत तक रिजल्ट जारी हो सकता है.

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट मार्च 2026 के अंत तक घोषित किया जा सकता है. ऐसे में लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. इन परीक्षाओं में करीब 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

राजस्थान बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें केवल अपने रोल नंबर की जरूरत होगी.

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या डाउनलोड जरूर कर लें

पास होने के लिए जरूरी नियम

RBSE 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है. इससे कम अंक आने पर छात्र को फेल माना जाएगा.

फेल होने पर क्या ऑप्शन?

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है. यह परीक्षा आमतौर पर सितंबर महीने में आयोजित की जाती है, जिससे छात्र उसी साल अपना परिणाम सुधार सकते हैं.

वहीं, जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होते, वे स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के तहत कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है, जिससे यदि कोई गलती हुई हो तो उसे सुधारा जा सके.

यह भी पढ़ें- रामनवमी के उत्साह के बीच हुई CBSE और ISC की परीक्षा, स्टूडेंट्स को सवालों ने उलझाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >