RBI Office Attendant Result 2026: अगर आपने RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए बड़ी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तक दी गई थी. इसी दिन तक परीक्षा फीस जमा करने की भी सुविधा उपलब्ध थी.
ऐसे करें RBI Office Attendant Result 2026 चेक
- सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
- होमपेज पर “RBI Office Attendant Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे.
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
RBI Office Attendant Result 2026 Check Here
भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को किया गया था. परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 फरवरी 2026 को जारी किए गए थे. अब 22 जून 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
वैकेंसी डिटेल्स
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के तहत कुल 572 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों के लिए 291 पद निर्धारित किए गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए 51 पद आरक्षित हैं. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 83 पद तय किए गए हैं. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 89 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 58 पद आरक्षित किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: SBI की 1.5 लाख की नौकरी छोड़ यहां क्यों आई… इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल, जानिए टॉपर का जवाब
