Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने साफ कर दिया है कि कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई है. इस साल करीब 26 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, इसलिए रिजल्ट का इंतजार काफी समय से हो रहा था.
इस बार खास बात यह है कि रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले थोड़ा जल्दी जारी किया जा रहा है. इसके पीछे वजह यह है कि नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2026 से समय पर शुरू किया जा सके. कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है.
Rajasthan Board 5th 8th Result इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन चेक कर पाएंगे. इसके लिए कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स तय की गई हैं, जहां स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा-
- rajshaladarpan.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
रिजल्ट वाले दिन इन वेबसाइट्स पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए अगर साइट स्लो चले तो थोड़ा इंतजार करके फिर कोशिश करें. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखनी चाहिए. बिना सही जानकारी डाले रिजल्ट नहीं खुलेगा.
- रोल नंबर
- जन्म तिथि या एप्लीकेशन डिटेल्स
RBSE ने दी जानकारी
ऐसे चेक करें RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर Class 5 या Class 8 Result लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स भरें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड करके सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें
यह भी पढ़ें: जल्द आने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
