Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. बोर्ड की ओर से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है और उम्मीद है कि नतीजे 31 मार्च 2026 तक घोषित कर दिए जाएंगे.
इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. इन परीक्षाओं में राज्यभर से 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम भी पूरा कर लिया है. अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है.
वेबसाइट से ऐसे चेक करें Rajasthan Board 12th Result 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिखाई देने वाले 12th Class Result के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी स्ट्रीम (Arts, Science या Commerce) चुनें.
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपकी डिजिटल मार्कशीट दिखाई दे जाएगी.
Digilocker और SMS से भी चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि Digilocker ऐप और वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से Digilocker पर रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकें.
इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. SMS से रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा. इसके बाद कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज PTM, जारी होगा 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट
