Rajasthan Board 10th Result 2026: कल आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च 2026 को जारी होगा. रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर अपडेट आ गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

Rajasthan Board 10th Result 2026 पर लेटेस्ट अपडेट

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से रिजल्ट देख पाएंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें.

ऐसे चेक करें Rajasthan Board 10th Result 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने जानकारी दी है कि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सिर्फ 10वीं ही नहीं, बल्कि राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट भी साथ में जारी किए जाएंगे. यानी कल तीनों कक्षाओं के छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम देखने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें टॉपर्स लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >