Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड की योजना है कि इस बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाए. ऐसे में 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना परिणाम (Rajasthan Board 10th Result 2026) देख सकेंगे.
Rajasthan Board 12वीं से पहले आएगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की ओर से इस बार पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके कुछ ही दिनों बाद 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे. बोर्ड की कोशिश रहती है कि रिजल्ट समय पर जारी हो ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बिना देरी के हो सके.
रिजल्ट की तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आम तौर पर रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले इसकी जानकारी दे दी जाती है.
Rajasthan Board10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर भरना होगा.
- रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें.
फेल होने पर एक और मौका
अगर कोई छात्र इस परीक्षा में पास नहीं हो पाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. राजस्थान बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाता है. इसमें शामिल होकर छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और पास होकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रोल नंबर से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
