Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट तैयार करने का अंतिम काम चल रहा है.
राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं की कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है. सभी स्कूलों और सेंटर से मिले नंबरों को एक जगह कम्पाइल किया जा रहा है. इसके बाद डेटा को संबंधित फर्म को भेजा गया है, जहां फाइनल चेकिंग और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
Rajasthan Board 10th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.
पिछले साल कब आया रिजल्ट?
| साल | अंतिम परीक्षा की तारीख | रिजल्ट की तारीख | कितने दिन लगे |
|---|---|---|---|
| 2025 | 4 अप्रैल | 28 मई | 55 दिन |
| 2024 | 30 मार्च | 29 मई | 59 दिन |
| 2023 | 11 अप्रैल | 1 जून | 50 दिन |
| 2022 | 26 अप्रैल | 13 जून | 49 दिन |
अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के करीब 50 से 60 दिन के अंदर जारी किया जाता है. 2025 में अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 28 मई को आया था, यानी करीब 55 दिन लगे थे. वहीं, 2024 में अंतिम परीक्षा 30 मार्च को खत्म हुई थी और रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था.
साल 2023 में परीक्षा 11 अप्रैल को खत्म हुई और रिजल्ट 1 जून को आया, यानी लगभग 50 दिन लगे. 2022 में अंतिम परीक्षा 26 अप्रैल को हुई थी और रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें: आ गई डेट, 24 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
