राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे फोन में, यहां तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च 2026 को जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी मिला है.

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च 2026 को जारी होगा. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी मिला है.

Rajasthan Board ने छात्रों और अभिभावकों को फिलहाल वेबसाइट खोलने से बचने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि वेबसाइट पर इस समय तकनीकी काम चल रहा है, इसलिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा से पहले साइट खोलने की कोशिश न करें.

Digilocker पर भी देख सकेंगे Rajasthan Board Result

छात्र चाहें तो डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके अलावा छात्र digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी लॉग इन कर सकते हैं.

लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देखा जा सकता है.

Rajasthan Board 10th Result 2026 on Digilocker Register Here

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 10 लाख छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सभी छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही राज्य के शिक्षा मंत्री परिणाम जारी करेंगे, उसके तुरंत बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कल आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >