राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में पाएं मार्कशीट

Rajasthan Board 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 10 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने रिजल्ट जारी किया है. छात्र Rajasthan Board की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस बार परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 93.63 रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 94.20 प्रतिशत दर्ज किया गया. पहली बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है. वहीं बोर्ड के इतिहास में भी यह पहला मौका है, जब 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया गया.

RBSE ने जारी किया रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result 2026 इन स्टेप्स से करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर RBSE Mains Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Check Results के लिंक पर जाएं.
  • अब रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
  • मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • मार्कशीट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख लें.

Rajasthan Board 10th Result 2026 Check Here Marksheet

राजस्थान बोर्ड की तरफ से Digilocker पर भी रिजल्ट जारी किया गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार छात्रों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. कुल मिलाकर 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >